गढ़वा :
गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने बुधवार की रात फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया । रात्रि में शहर में निकले एसपी ने रंका मोड़ बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और कर्बला मैदान में टेंट लगाकर रह रहे लोगों का हाल जाना और ठंड को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया ।

एसपी श्री झा ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है ऐसे में कई जरूरतमंद लोग फुटपाथ पर सोते हैं वह दूसरे जिले से आकर यहां दातुन और पत्ता का बिक्री करते हैं वैसे जरूरतमंद लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल दिया गया है एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था स्थापित करने के साथ रात समाज से जुड़ा हर कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाती है उसी कड़ी में आज रात उनके बीच पहुंचकर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया है मौके पर सार्जेंट मेजर संतोष कुमार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी स्थित हैl