whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163266 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा के दौरा पर पहुंचे डीआईजी आरके लकड़ा, एसपी से की नक्सलियों के खिलाफ मंत्रणा

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-20, 01:31 AM visibility 678
Share



गढ़वा के दौरा पर पहुंचे डीआईजी आरके लकड़ा, एसपी से की नक्सलियों के खिलाफ मंत्रणा
सर्किट हाउस में डीआईजी आरके लकड़ा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू में डीआईजी के पद पर पदस्थापना के बाद आरके लकड़ा ने गढ़वा जिले का पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में पुलिस के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एसपी के साथ जिले में सक्रिय नक्सल और आपराधिक गतिविधियों की वर्तमान स्थिति, उससे निपटने के लिए किए जा रहे कार्रवाई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से मंत्रणा की। बता दें कि डीआईजी आरके लकड़ा सबसे पहले समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस के कार्यो का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को कार्य के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली, साथ ही जिले के प्रमुख नक्सली और आपराधिक मुकदमों की भी जानकारी ली। उसके बाद डीआइजी सर्किट हाउस में एसपी के साथ जिले में नक्सल गतिविधियों पर मंत्रणा की।
Advertisement
उन्होंने जिले में प्रमुख नक्सली घटनाओं की जानकारी ली और उनके खिलाफ कारगर कार्रवाई पर चर्चा की। डीआईजी आरके लकड़ा ने कहा कि गढ़वा में यह उनका पहला दौरा है। इसके लिए मुख्यालय से भी आदेश प्राप्त हुआ था। जिले का नक्सल प्रभावित भंडरिया प्रखंड के लिए विशेष कार्य योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस इसका खुलासा नहीं करती है, कार्रवाई की रणनीति पर मंत्रणा की गई है, पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कारगर कार्रवाई कर रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play