भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड के जेनेवा पंचायत कार्यालय प्रांगण में गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने गरीब असहाय के बीच कंबल का वितरण किया । इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के टीकाकरण का निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण सत प्रतिशत लोगों का लगवाना जरूरी है ।

प्रखंड क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विशेष टीकाकरण में लोगों को सुबह से लेकर रात तक टीका दी जा रही है ।उन्होंने टीकाकरण में शामिल लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि लोग कोरोना की टीका लेने से ना डरें। इस टीका को लगाने से कोई तकलीफ नहीं होती है। बल्कि लोगों के अंदर रोग निरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
इस दौरान उपायुक्त ने बडगड प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया , और प्रखंड कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, अंचल पदाधिकारी मदन महली, जेनेवा मुखिया शंकर सिंह पंचायत सेवक सहित अन्य लोग शामिल थे ।