whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265156
Loading...


पढ़ें :खबर बंशीधर नगर का

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Dec-21, 05:39 PM visibility 652
Share



पढ़ें :खबर बंशीधर नगर का


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : गांव की गरीब भोली-भाली महिलाओं ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर नन बैंकिंग (निजी बैंक) कर्मियों एवं पीपरडीह गांव निवासी शशि मोहन चौबे पर धोखाधड़ी कर ऋण की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। आवेदन की प्रति अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर तथा उपायुक्त गढ़वा को भी देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया है। धोखाधड़ी की शिकार पिंकी देवी, शीला देवी, शांति देवी, मालती देवी, मनसा देवी, प्रमिला देवी, रानी देवी, सोनी देवी, शोभा देवी, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, कविता देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, राधिका देवी, रीना देवी, मंजू देवी, सबीना खातून, पूनम देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, माया देवी सहित एक सौ से अधिक महिलाओं ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाने में देकर शशि मोहन चौबे एवं उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस, सिंदुजा माइक्रो फाइनेंस, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, आरोहण माइक्रो फाइनेंस के कर्मियों पर ऋण की राशि गमन करने का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
महिलाओं ने कहा है कि पीपरडीह एवं हलिवंता कला पंचायत के करीब 300 महिलाओं से शशि मोहन चौबे व उक्त बैंक कर्मियों ने आधार कार्ड का फोटो कॉपी लेकर बैंक में अंगूठा लगवा कर सारी ऋण की राशि गमन कर लिए हैं। बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व नगर पंचायत के नगर प्रबंधक को पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, बाजार, रैन बसेरा, हाट, अस्पताल व चौक-चौराहों आदि स्थलों को चिन्हित कर उन स्थलों पर वाहन चालकों, राहगीरों आदि के लिए आपदा प्रबंधन के तहत अलाव की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के कुशदण्ड ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के निकट बुधवार को आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम,अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू,पंचायत के मुखिया रविरंजन राम ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 922 आवेदन प्राप्त हुए।117 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया।100 लोगो का स्वास्थ्य जांच व 40 लोगो को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया।इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए सरकार द्वारा प्रखण्ड के प्रत्येक पंचायत में आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं से सम्बंधित लिखित आवेदन देने को कहा ताकि समस्याओं के निदान के लिए त्वरित पहल किया जा सके।उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का पेंशन,आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र,आवास ,भूमि मापी,लगान रसीद,राशनकार्ड, जॉब कार्ड सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का यथा सम्भव प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था।कार्यक्रम में नया राशनकार्ड के लिए 295,नया पेंशन के लिए 120,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 205,नई योजनाओं की स्वीकृति के लिए 130,बकरी पालन के लिए 6,नया जॉबकार्ड के लिए 2,पशुधन योजना के लिए 2,किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 81,लगान रसीद के लिए 3,पीएम किसान योजना के लिए 4 तथा अन्य के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुये।
कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर-कोविड 19 टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए 20 दिसम्बर से आगामी 30 दिसम्बर तक टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है।टीकाकरण महा अभियान के दूसरे दिन नगर पंचायत क्षेत्र सहित नगर उंटारी, रमना व विशुनपुरा प्रखण्ड में 2902 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।अभियान के दूसरे दिन अनुमंडलीय अस्पताल में 88,पंचायत भवन बंशीधर नगर में 80,हेन्हों में 89,गरबान्ध पंचायत में 85,कुम्बा खुर्द पंचायत में 70,विलासपुर पंचायत में 90,हलीवन्ता पंचायत में 80,हुलहुला खुर्द पंचायत में 110,पिपरडीह पंचायत में 50,नरही पंचायत में 130,चितविश्राम पंचायत में110,कुशदण्ड पंचायत में 60,पूर्णानगर में 70,सीएचसी रमना में 50,रमना मस्जिद टोला में 70,कर्णपुरा में 80,हारादाग कला में 180,टंडवा में 120,भगोडीह में 190,सिलिदाग में 60,मडवनिया में 100,बहियार कला में 150,बहियार खुर्द में 160,विशुनपुरा में 130,पतिहारी में 120,सरांग में 20,पिपरी कला में 170 तथा अमहर में 30 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
श्री बंशीधर नगर-झामुमो नेता ताहिर अंसारी व भावनाथपुर के पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया।इस दौरान दोनों नेताओं ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। ताहिर अंसारी व अनन्त प्रताप देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मगही भोजपुरी भाषा मे समाधान के लिए विचार विमर्श किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर रमना से बुलका होते हुए धुरकी तक 22 किलोमीटर पथ निर्माण व सगमा से बुलका तक 12किलोमीटर पथ निर्माण कराने मांग किया।
उक्त सड़क बन जाने से आने वाले राहगीरों को काफी सुबिधा होगी।उन्होंने बुलका ग्राम में 10 प्लस टू विद्यालय भवन का निर्माण कराने की माँग किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि उक्त सभी योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि आम लोगों को इन सभी समस्याओं से निदान मिले । ताहिर अंसारी व पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने माननीय मुख्यमंत्री को श्री बंशीधर नगर मंदिर में दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया गया । मुख्यमंत्री ने बहुत शीघ्र नगर उंटारी आने का आश्वासन दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play