गढ़वा :
गढ़वा के कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर स्वतंत्रता राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए बुधवार को गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक किया गया ।झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य तकनीकी पदाधिकारी अनवर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित तकनीकी पदाधिकारीयों और स्थानीय तकनीकी पदाधिकारी साथ बैठक किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों के कार्यों का बंटवारा किया गया जिसमें दौड़ प्रारंभ करने विभिन्न चेकप्वाइंट पर सदस्यों का स्थान ,रीटर्निंग पॉइंट पर दौर की समाप्ति पर टाइम कीपर रिकॉर्डर आदि पदाधिकारियों के कार्यों को सुनिश्चित किया गया किया गया इस प्रतियोगिता में 2 किलोमीटर बालक ,बालिका अंडर 14, 2 किलोमीटर बालिका, बालक अंडर 16,छह किलोमीटर बालिका अंडर20,पुरुष एवं महिला वर्ग के लिये 10 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित किया गया है।
इसके लिये पूरे दिन पंजीयन किया गया। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता संपन्न प्रातः 5:30 बजे रिपोर्ट करेंगे पंजीयन के समय सभी खिलाड़ियों को आयोजन समिति के द्वारा बीब नंबर दिया जा रहा है बीब नंबर को लगाकर ही खिलाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं राज्य से तकनीकी अधिकारी मुख्य संयोजक अनवर हुसैन, कमरुद्दीन अंसारी, अशोक भट्टाचार्य, योगेश प्रसाद, राकेश सिंह, राजेश कॉल जैनुल कुरेशी, पिंटू कुमार सिंह ,मो फरीद, संतोष टूड्ड ,सागर घासी तथा गढ़वा जिला से सुशील कुमार तिवारी कौशलेश तिवारी ,सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल ,लक्ष्मण राम, शशि कुमार, रीना बाड़ा ,राज कमल तिवारी तथा गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 25 तकनीकी पदाधिकारियों इस कार्य में लगाए गए ।
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे से 10 किलोमीटर पुरुष व महिला के साथ किया जाएगा। इसके बाद 7:10 बजे 2 किलोमीटर बालक अंडर 16 टीम 8:00 बजे 8 किलोमीटर बालक अंडर 20,4 किलोमीटर बालिका अंडर18,8:45बजे 6 किलोमीटर बालक अंडर18 और 6 किलोमीटर बालिका अंडर प्रिय 8:50 बजे 2 किलोमीटर बालिका अंडर 1 टीम 9:30 बजे 2 किलोमीटर बालक अंडर फोर्टीन और 9:40 बजे 2 किलोमीटर बालिका अंडर फोर्टीन प्रतियोगिता के साथ समापन होगी। इस बैठक में ओलंपिक संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारी विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे ,ओम प्रकाश गुप्ता, कौशलेश तिवारी, सत्येंद्र यादव,धर्मेंद्र पाल शमशाद अहमद, राजन चंद्रवंशी राजेश कुमार, अजय कांत सहित कई लोग उपस्थित थे।