गढ़वा :
गढ़वा सदर थाना के जोबरैया मुस्लिम टोला में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव ताप रहे थे, तभी उसमें अचानक से जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट होने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।
जबकि इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा- जांच के बाद हो पाएगा स्पष्ट
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि जोबरैया मुस्लिम टोला में लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान बोतल के फटने से यह धमाका हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने आग में पटाखा डाल दिया था।
इसी क्रम में आग छिटकने से लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है।
धमाके से घटना स्थल पर बना गड्ढ़ा
ब्लास्ट की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर धमाका हुआ वहां 1 फिट गहरा गड्ढा हो गया है। इसमें किसी के पैर में तो किसी के हाथ और माथे में चोट लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जिस जगह लोग आग ताप रहे थे, उसी स्थान पर धमाका हुआ।