गढ़वा :
आज सुबह 10:00 बजे नवादा मोड़ के समीप स्कार्पियो व मोटरसाइकल के टक्कर में सरफुद्दीन अंसारी उम्र 42 वर्ष पिता आस मोहम्मद अंसारी टंडवा जनकपुर मोहल्ला व विनोद मेहता उम्र 28 वर्ष पिता भरत महतो टंडवा जनकपुर मोहल्ला निवासी घायल हो गए हैं।

घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है स्कॉर्पियो को ग्रामीणों द्वारा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।