चिनियां :
चिनियां पंचायत के बरवाडीह ग्राम में नीरज पासवान के खेत में तालाब निर्माण में जेसीबी से काम कराया जा रहा है जिस तालाब का निमार्ण कराया जा रहा है उसमे पहले से ही बांध का निमार्ण कार्य किया गया था उसी में फिर से तालाब निर्माण किया जा रहा है ।

जेसीबी के द्वारा जहा मनरेगा में मजदूरों के द्वारा काम किया जाना चाहिए था वहा जेसीबी मशीन से काम हो रहा है फिलहाल अभी जब सभी पंचायत में योजना का जांच हो रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए जल्दी में जेसीबी से काम कराया जा रहा है इस तालाब निर्माण में अब तक 137700 रूपये का निकासी किया गया है जिसका जिता जागता उदाहरण मास्टर रोल संख्या5591,5592,6301,6302,7001,7002, है