गढ़वा :
श्री बंशीधर नगर-
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 में 16 लाख की लागत से बौद्ध पाल के घर से गिरवर पाल के घर तक तथा राजकुमार गुप्ता के घर से सरयू राम के घर तक पीसीसी पथ तथा आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ व वार्ड पार्षद ने संयुक्तरूप से नारियल फोड़कर किया।
श्री बंशीधर नगर
-कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 में मंगलवार को वार्ड पार्षद राज कुमार प्रसाद व वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू ने गरीब असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद राज कुमार प्रसाद ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल का वितरण गरीब असहाय वृद्ध लोगो के बीच किया गया ताकि उन्हें ठंड से निजात मिल सके।
मौके पर कामेश्वर प्रसाद सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
खरौंधी:
थाना परिसर में थाना प्रभारी अभय कुमार के अध्यक्षता में तीसरे मंगलवार को माह के दूसरे थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमेंअमरोरा,सिसरी,अरंगी,चांदना सहित अन्य गांव से 12 लोगों ने जमीन विवाद से संबंधित आवेदन दिया। लेकिन दूसरे पक्ष के अनुवस्थिति के वजह से कोई भी आवेदन निष्पादन नही किया जा सका।
खरौंधी
मंगलवार को गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने खरौंधी समाजसेवी बृज बिहारी दुबे के मकान में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा केंद्र सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के वजह से महंगाई चरम पर है।
बंशीधर नगर
झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी मांगों केेे समर्थन में मंगलवार को श्री बंशीधर नगर के सभी छह पेट्रोल पंप पूरे दिन बंद रहे।
राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ाए गए वैट में कमी लाने, सरकारी संस्थानों पर बकाया का भुगतान करने सहित पेट्रोल पंप मालिकों की समस्या के निदान को लेकर सभी पेट्रोल पंप बंद रहे।
गढ़वा
स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कन्ट्री चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन 23 दिसंबर को गढ़वा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिला से 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बिशुनपुरा
प्रखंड के संध्या एवम दर बाकी नदी के बालू घाटो से प्रत्येक दिन अवैध रूप से लगभग सैकड़ो ट्रेक्टर बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है. इससे नदी का आस्तित्व खतरे में है.
. गढ़वा
प्रखण्ड के अंतर्गत मध्य विद्यालय बलीगढ़ के पारा शिक्षक भीम पासवान को शिक्षा विभाग की उदासीनता एवं असहयोगात्मक रवैये के कारण मजदूर बनने पर मजबूर होना पड़ा।
गढ़वा
गढ़वा के समाजसेवी डॉ असजद अंसारी को दिल्ली में समाजसेवा में बेहतर कार्य के लिए ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। विदित हो कि दिल्ली के वेलकम होटल आईटीसी द्वारका में आई कैन फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया।
श्री बंशीधर नगर
-शत प्रतिशत कोविड 19 टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 20 दिसम्बर से आगामी 30 दिसम्बर तक चलनेवाले टीकाकरण महा अभियान के प्रथम दिन नगर उंटारी प्रखण्ड व नगर पंचायत क्षेत्र में 1779 लोगो को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया।