गढ़वा :
गढ़वा रेहला एन एच75 मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए।
घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी उमरसाद खलीफा उसका पुत्र अवताफ खलीफा एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार में रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी कुंदन कुमार कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी करण कुमार के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि उमरसाद खलीफा अपने पुत्र अवताफ खलीफा को मोटरसाइकिल पर लेकर गढ़वा आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से कुंदन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से रेहला जा रहे थे इसी क्रम में उड़सुगी गांव के पास दोनों की मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया जहां सभी का इलाज चल रहा है।