गढ़वा :
राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप कार्यक्रम को देखते हुए 23 दिसंबर को शहर में यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा। छोटी बड़ी बहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा उसके लिए शहर के बाहर से रूट चार्ट तैयार किया गया है।
उक्त जानकारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन होना है। कन्या मध्य विद्यालय के मैदान से हुर मोड़ तक 5 किलोमीटर तक की दौड़ होगी और वहां से दौड़ते हुए वापस कन्या मध्य विद्यालय पहुंचकर 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करेंगे उक्त कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सभी छोटी-बड़ी वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया गया है।
शहर में आने वाले सभी वाहनों को अलग रूट चार्ट तैयार किया गया है। रेहला की ओर से आने वाली छोटी बड़ी वाहन को बेलचांपा होते हुए तिलदाग होते हुए रंका की ओर जाएगी, रेहला से नगर उंटारी की तरफ जाने वाली सभी वाहन बेलचांपा अटोला मोड़ होते हुए नगर उंटारी को निकलेगी, वही नगर उंटारी की ओर से आने वाली सभी वाहन नवादा मोड़ पर रुकेगी वहां से नाहर होते हुए चिनिया रंका के लिए वाहन निकलेगी, शाहपुर की ओर से आने वाली सभी बड़ी छोटी वाहन तिलदाग मोड़ पर ही रुकेगी वहां से बेलचांपा होते हुए अटौलाऔर तिलदाग होते हुए रंका जाएगी ,थाना प्रभारी ने बताया कि 23 दिसंबर को लोग अनावश्यक वाहन लेकर सड़क पर नहीं निकले कोई खास जरूरत पड़ने पर ही वाहन घर से निकाले, किसी भी परिस्थिति में शहर से होकर कोई भी बड़ी या छोटी वाहन नहीं गुजरेगी।