गढ़वा :
समहरणालय के समीप अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा जिला समिति गढ़वा के द्वारा महासभा के अध्यक्ष शंभू शरण शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सभा एवं उपवास रखा गया ।
कार्यक्रम के बाद अखिल झारखंड पिछड़ा महासभा झारखंड राज्य के सरकारी गैर सरकारी नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में पिछड़ी जाति को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण देने के संबंध में उपायुक्त गढ़वा को स्मार पत्र सौंपा गया। स्मार पत्र में झारखंड राज्य के सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्था में नामांकन में पिछड़ी जाति का राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण का लाभ देने हेतु ध्यान आकर्षित करने को ले बात रखी है अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा उपायुक्त गढ़वा से अपने राज्य में जातीय जनगणना कराने हेतु पहल करने की मांग की है।
साथ ही साथ नीतियां बनाने के लिए जातीय आंकड़े व आरक्षण की समस्या भी रखी है। अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा मनरेगा मजदूरी के भुगतान पर भी केंद्र सरकार से विचार करने की मांग रखी है। धरना में दीपक शर्मा केंद्रीय समिति सदस्य शंकर प्रताप विश्वकर्मा अनिल राम ,मुकेश प्रसाद, सुनील चौधरी राजन कुमार, रवि विजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।