गढ़वा :
धुरकी थाना क्षेत्र के कुंम्मा काला गांव से दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने को लेकर धुरकी थाने में 11 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराया गया था इसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम दोनों नाबालिक लड़की को वाराणसी से बरामद कर लिया है ।
सोमवार को दोनों को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया समाचार के अनुसार राजू कोरवा का पुत्र अनिल कोरवा एवं विजय कोरवा नामक दोनों युवक ने गांव के नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी भगा ले गया था फिलहाल दोनों फरार चल रहा है ।