बंशीधर नगर :
पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार को आवेदन देकर कई बिंदुओं पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
आवेदन में लिखा है कि एक बल्ब वाला पोल सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 120 सोलर लाइट लगाया गया है, जो बिल्कुल घटिया किस्म का है। इसमें कई सोलर लाइट जलते भी नहीं हैं। जो लगाया गया है उसका कीमत 10000 रुपये से अधिक नहीं होगा, जबकि सुनने में आया है कि 80 हजार रुपये प्रति पीस बिल बनाया गया है। इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई किया जाए। वहीं फागिंग मशीन, टीवीएस लूना की खरीद, सैनिटाइजर छिड़काव, नाली सफाई व ट्रैक्टर से पेयजल वितरण के नाम पर बरती गई अनियमितता की जांच कर दोषी पर कारवाई किया जाए।
पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के कार्यकाल में नगर पंचायत के विकास कार्योंं मे चौतरफा लूट और घोटाला किया गया हैै।