खरौंधी :
खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार के निर्देश पर सोमवार को खरौंधी प्रखंड के खरौंधी-राजी,खरौंधी-कोन, खरौंधी-भवनाथपुर मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग किया गया । वाहन चेकिंग का नेतृत्व जेएसआई पंकज कुमार कर रहे थे।
जेएसआई पंकज कुमार ने बताया कि उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के निर्देशन में विभिन्न सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है ताकि क्राइम की संभावना ना रहे।उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल को लेकर यह जांच किया जा रहा । वहीं थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि उच्च पदाधिकारियों के निर्देश के बाद विभिन्न पथों पर क्राइम कंट्रोल के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें दो पहिया वाहन का कागजात चार पहिया वाहनों का भी कागजात एवं उसके डिकी की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि समय-समय पर वाहन चेकिंग करने का निर्देश उच्य पदाधिकारियों के द्वारा प्राप्त हुआ था इसी के आलोक में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने का निर्देश किया गया है अगर आज के बाद विना हैलमेट के मिलते है तो कानूनी करवाई की जाएगी।