whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28185082 readers visited
Loading...

Advertisement

संघ के प्रदेश नेतृत्व के साथ शिक्षा मंत्री की सकारात्मक समझौता के लिए पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार

location_on रमना access_time 19-Dec-21, 05:12 PM visibility 683
Share



संघ के प्रदेश नेतृत्व के साथ शिक्षा मंत्री की सकारात्मक समझौता के लिए पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक मध्य विद्यालय सिलीदाग - एक के प्रांगण में रविवार को किया गया। इस बैठक में 14 दिसंबर को संघ के प्रदेश नेतृत्व के साथ शिक्षा मंत्री की सकारात्मक समझौता के लिए पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। प्रखंड सचिव डाॅ. राहुल टंडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पारा शिक्षकों द्वारा 29 दिसंबर को रांची चलने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. टंडवाल ने कहा कि 14 दिसंबर को संघ के साथ हुई शिक्षा मंत्री की सकारात्मक समझौता व 20 दिसंबर को उक्त समझौता को कैबिनेट में पास कराने के आश्वासन से पारा शिक्षकों में हर्ष है।
Advertisement
हालांकि अभी वेतनमान का मामला सुलझा नहीं है। लेकिन पारा शिक्षकों को विश्वास है कि हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री द्वारा पारा शिक्षकों को नये साल में वेतनमान का तोहफ़ा निश्चित रूप से दिया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि 29 दिसंबर को रमना से पारा शिक्षकों का महाजुटान रांची में अवश्य होगा। सरकार द्वारा 14 दिसंबर के समझौते पर 20 दिसंबर को कैबिनेट में मुहर लगी, तो पारा शिक्षक 29 को सरकार का फूल माला से अभिनंदन करेगा और अगर धोखा हुआ, तो 29 दिसंबर को ही आंदोलन का आगाज करते हुए विरोध शुरू होगा। वहीं राहुल कुमार गौतम ने कहा कि वेतनमान मिलने तक पारा शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर रामसुंदर सिंह, नीरज पाठक, मुकेश कुमार, दिवाकर सिंह, शिवकुमार राम, विजय कुमार, शशिकांत पाठक, इरशाद आलम,अनय राम, अशोक खलको, अरफाद अली, प्रमोद सिंह, नागेंद्र बैठा, उपेंद्र पासवान, मंजूर आलम एवं संजीत कुमार सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play