whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200192
Loading...


एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जताया आक्रोश

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-21, 05:05 PM visibility 658
Share



एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जताया आक्रोश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई गढ़वा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदर अस्पताल गढ़वा के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा तथा संचालन संजय तिवारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया । पारा शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री हर चुनावी सभा में घोषणा करते फिरते थे कि हमारी सरकार बनी तो तीन महीनों के अंदर पारा शिक्षकों को स्थायी करते हुए वेतनमान देने का काम करेंगे ।लेकिन वे अपनी वादा को पूरा न करते हुए अपनी वादा से सीधे मुकर रहे हैं।
साथ ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मेरा पहला हस्ताक्षर पारा शिक्षकों के स्थाई और वेतनमान के फाइल पर होगा। शिक्षा मंत्री के साथ कई दौर की वार्ता हुई।अंत में बिहार मॉडल पर सहमति भी बनी किन्तु वेतनमान न देकर सरकार मानदेय वृद्धि पर आ गई। सभी पारा शिक्षकों ने एक स्वर में कहा की कोई बात नहीं सरकार को जो देना है कल होने वाली कैबिनेट के बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर तत्काल जनवरी 2022से लागू करे।नहीं तो हमारा जो कार्यक्रम तय है वो जारी रहेगा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती। इस बैठक में निम्नलिखित पारा शिक्षक उपस्थित हुए रेशमा खातुन ,शब्नम जबी सकेन्द्र राम राज कुमार प्रसाद ,दयानंद प्रसाद मुकेश कुमार सिंहा , मौलैश कुमार तरुन ,बिरंची प्रसाद, प्रदीप सिंह ,राजकिशोर लाल अमानुल्लाह खान मुन्ना उरांव श्याम जी राम आदि सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play