गढ़वा :
रामा साहू आयुर्वेदिक उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में बीआरपी सीआरपी महासंघ की बैठक आयोजित की गई! बैठक की अध्यक्षता बीआरपी सीआरपी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे ने की ! बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पंकज शुक्ला की उपस्थिति में गढ़वा जिले के तमाम बीआरपी सीआरपी के विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया!
इस संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई जिस पर गढ़वा जिला द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई! इसमें मुख्य रूप से वेतनमान, नियमावली, नियमितीकरण , PF ,जीवन बीमा इत्यादि पर चर्चा की गई! बैठक में संघ के उपाध्यक्ष कमलेश चौबे कोषाअध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला मीडिया प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, अशोक विश्वकर्मा, संजय प्रसाद, सतन राम, अरुण कुमार चौबे ,दुष्यंत मिश्रा ,विजय कृष्ण ,सद्दाम हुसैन, सतीश कुमार दुबे, अरुण कुमार, श्रीकांत चौबे, प्रभु राम ,अरुण कुमार सिंह, आदि गढ़वा जिले के सभी बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे!