मेराल :
मेराल निवासी डॉ लालमोहन ने शनिवार को उपायुक्त को आवेदन देकर नेनुवा मोड़ स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 75 पर लगातार हो रहे दुर्घटना को दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने एन एच75 की जगह nh39 दिए गए आवेदन में लिखा है उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा है कि राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच स्थित नेनूवा मोड़ से लातदाग तक लगातार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में मौत भी हुई है और लोग घायल भी हुए हैं पिछले 1 सप्ताह में लगभग दर्जनों घटनाएं हुई जिसमें दीनानाथ महतो के पुत्र राजेश कुमार उम्र 18 वर्ष की 1 दिसंबर को आपस में दो वाहन टकराने से मौत हो गई तथा कई लोग घायल है जिसका इलाज चल रहा है 17 दिसंबर का भी घटना घटी थी उसमें भी 3 लोग घायल हुए थे उनका भी इलाज चल रहा है डॉक्टर लाल मोहन ने उपायुक्त से एनएच 75 मेराल ग्राम के बीचो बीच अवस्थित है जो नेनुवा मोड़ पर उत्तर से दक्षिण दिशा में सीधा ग्रामीण कालीकरण सड़क एनएच75 को पार करती है जिससे हजारों ग्रामीण उस रास्ते से गुजरते हैं जिससे एनएच 75 पर रफ्तार से आने वाली वाहन के चपेट में आ जाते हैं यह क्षेत्र अत्यंत दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्र है जिसका कहीं कोई बोर्ड या अन्य मार्गदर्शन नहीं है उन्होंने सक्षम पदाधिकारी से जांच कराकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने घायलों का समुचित इलाज कराने दुर्घटना संभावित क्षेत्र का दोनों और बोर्ड लगाने गति अवरोधक या बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है।