गढ़वा :
नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी की अध्यक्षता में गढ़वा नगर परिषद की बैठक नगर परिषद के सभागार में हुई । बैठक में नगर परिषद के,उपाध्यक्ष मीरा पांडे, कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडेय वार्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित हुए।

बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में स्थित160 कच्चे रास्ते को पक्की करण कराने का निर्णय लिया गया ।साथ ही, नाली निर्माण पाइपलाइन प्रशिक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया तथा विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ कोरोना को देखते हुए वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कि जो भी वार्ड वैक्सीनेशन में आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराएगा उस वार्ड को पुरस्कार के स्वरूप नगर परिषद गढ़वा के द्वारा विशेष सहयोग राशि वार्ड के विकास हेतु प्रदान किया जाएगा।
दिनाक 29. 12. 2021 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।