बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान की सफलता को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने बीएलओ,बीएलओ पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव,आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में बीडीओ ने कहा कि अभी भी लगभग 30 प्रतिशत लोग कोविड 19 टीकाकरण से वंचित है।शत प्रतिशत लोगो का टीकाकरण के लिए आगामी 20 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक टीकाकरण महा अभियान चलाया जायेगा।इस अभियान की सफलता के लिए हम सबो को समन्वय बनाकर कार्य करना है ताकि हरहाल में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि घर घर जाकर छूटे हुए लोगो का टीकाकरण कराना है।
इस कार्य मे किसी की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नही रहे।उन्होंने कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए गांव-टोला में टीका महासभा करें तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।बैठक में पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह,पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन,प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ज्ञानचन्द केसरी,पंचायत राज प्रखण्ड समन्वयक कौशल कुमार,बीएलओ अनूप विश्वकर्मा, बिनोद महतो,सुशील पांडेय,अरविन्द कुमार ठाकुर,ज्ञान प्रकाश,हृदया प्रसाद गुप्ता,अनोज राम,उमेश उरांव,सहित सभी बीएलओ व कर्मी उपस्थित थे।