केतार :
केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलीगढ़ के मोटनगवा टोले में 20 वर्षीय अरविंद सिंह उर्फ भीम सिंह शुक्रवार की रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह उर्फ भीम सिंह अपनी फुआ फूफा के घर बलीगढ़ के मोटनगवा में रहाकर ईट भट्ठा में ट्रैक्टर चलाया करता था।
अरविंद सिंह मुकुंदपुर पंचायत के मायर गांव निवासी स्वo सुकुल सिंह का पुत्र था उक्त व्यक्ति अनाथ होने के कारण अपने फुआ फूफा के घर में रहता था परंतु शुक्रवार की रात्रि में फूफा के घर के समीप ही चिलबिल गाछ में कपड़ा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता, मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर सिंह, सीताराम जायसवाल, शिव कुमार सिंह, नेमचंद साह, सुदामा सिंह, मंगल सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।