गढ़वा :
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार शिवढोडा रोड सोनपुरवा के लोग आज भी बिकाश की राह जोह रहे है । गढ़वा जिला मुख्यालय में हर लोगों को जरूरत के अनुसार सुविधा मिले इसे ध्यान में रखते हुए जनसंख्या के अनुसार 20 वार्ड को मिलाकर नगर पालिका का विस्तार किया गया ।
नगरपालिका के बाद नगर परिषद भी बना किंतु उस जगह तक विकास नहीं पहुंच पाया जहां लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए जब खबर संकलन के दौरान वहां के स्थाई निवासियों से व्यवस्था के लेकर जब बात किया तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद में हम लोग तो निवास करते हैं।
नगर परिषद के द्वारा लागू टैक्स शुल्क भी हम लोग जमा करते हैं किंतु यहा कोई सुबिधा न्ही मिला आज तक ना तो यहां नाली बना और ना ही बिजली सुविधा के लिए पोल खंभे लगाए गए तो वही सफाई कर्मी भी अब तक इस वार्ड में नहीं आते हैं।
हम लोगों को नगर परिषद में रहकर भी एक ग्रामीण क्षेत्र का जीवन यापन करना पड़ता है । बांस के खंभे से बिजली व्यवस्था अपने घरों तक लाकर घर में लाइट जलाया जाता है। उसी दौरान कई बात विजली तार गिर जाने से घटना भी घट गया वही नाली का पानी कच्ची रोड में ही वहाव होता है जिससे यहां रहना बहुत ही कष्ट दायक है जब इसकी शिकायत नगर परिषद में लिखित आवेदन के साथ वह बिजली विभाग में बिजली पोल लगाने के बात कहते हैं तो सिर्फ उनके द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि अगले बोर्ड बैठक के समय वार्तालाप कर आपके वार्ड पार्षद निर्देश दे दिया जाएगा और आप के वार्ड में सभी सुविधाएं मिल जाएगा किंतु आज तक हम लोगों को ऐसी कोई सुविधा नहीं मिल पाई ।