बंशीधर नगर :
सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा एवं संचार मंत्रालय के तत्वधान में डाकघर की ओर से पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टकार्ड लेखन अभियान में कक्षा चतुर्थ से दशम तक के 341 भैया-बहन शामिल हुए। इस अभियान में पूर्व निर्धारित दो विषयों स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक व 2047 में आजाद भारत पर पोस्टकार्ड लेखन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि कक्षा चतुर्थ से दशम तक के भैया बहन अपनी क्षमता, बुद्धि, विवेक एवं ज्ञान का सूक्ष्म प्रयोग करते हुए सारगर्भित शब्दों में मन की बात को पोस्टकार्ड पर लिखा। विद्यालय स्तर पर चयनित दस पोस्टकार्ड को पोर्टल पर अपलोड किया गया।
प्रतियोगिता में लिखित पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री कार्यालय को डाकघर के माध्यम से भेजा जा रहा है। पोस्टकार्ड लेखन अभियान का सफल संचालन में आचार्य कौशलेंद्र झा, जयप्रकाश चौधरी, नीरज सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, सुजीत दुबे, दीपक कुमार, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, पिन्टू सिंह,नरेंद्र राम, सत्येन्द्र प्रजापति,अरुण कुमार, आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।