गढ़वा :
हेमंत सरकार द्वारा 5लाख युवाओं को नौकरी देने की वादा पूरा करने के बजाय युवाओं को रोजगार के लिए नौकरी खोजने के बजाय अंडा मुर्गी सूअर बकरी बेचकर अपना आजीविका चलाने जैसा ध्यान दिए जाने के विरोध में आज भाजयूमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष रितेश चौबे के अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस के समीप रंका मोड़ पर अंडा मुर्गा के साथ प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन कारियों ने कहा कि आज हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल है जिसके कारण युवाओं को अंडा सूअर मुर्गी बकरी वगैरह बेचकर अपना जीविका चलाने को विवश कर रही है ।भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ,मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत पांडे, वरिष्ठ नेता विजेंद्र पाठक आदि लोगों ने अंडा मुर्गी को हाथों में लेकर जोरदार इसके विरुद्ध नारा लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार पिछले 2 साल के दौरान युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है यही कारण है कि सरकार अब अनर्गल बयान देकर किनारे करना चाह रही है ।भाजयुमो नेताओं ने कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को तत्काल गद्दी छोड़ देना चाहिए।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब सत्ता में नही थे तो उन्होंने कहा था कि जब झामुमो की सरकार आएगी तो पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे रोजगार नहीं देने की स्थिति में पांच से सात हजार रुपए महिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था हेमंत सोरेन ने कहा था कि अगर रोजगार बेरोजगारी भत्ता नही दे सके तो आजीवन राजनीति से संन्यास ले लूंगा लेकिन सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री अपना वादा भुल गए।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बनने के बाद युवाओं के साथ भारी धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झामुमो सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है युवाओं को बकरी मुर्गा अंडा सुअर बेचकर अपना जीवन यापन करना चाहीए। मुख्यमंत्री के इस ब्यान से युवाओं का अपमान हुआ है झारखंड के युवा अब चुप नही बैठेंगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में युवाओं ने मुर्गा अंडा बेचकर प्रदर्शन किया है आनेवाले समय में हेमंत सरकार के खिलाफ गढ़वा जिला के तमाम युवा संगठीत हो कर बड़ा आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री का ब्यान से युवाओं में निराशा का भाव हुआ है युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं ऐसे धोखेबाज मुख्यमंत्री से झारखंड का भला नहीं हो सकता है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में अराजकता का माहौल है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक संजीत तिवारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।