खरौंधी :
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार खरौंधी प्रखंड में वैक्सिनेशन को लेकर शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया है प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया है कि खरौंधी प्रखंड के सभी 9 पंचायत में 17 दिसम्बर दिन शुक्रवार से 26 दिसम्बर तक वैक्सिनेशन का आयोजन किया गया है।
सूची के अनुसार सभी शिक्षक अपने अपने कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से समन्वय बनाते हुए आधीक से अधिक लोगो का वैक्सिनेशन करना सुनिचित करें । प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार खरौंधी प्रखंड के सभी 9 पंचायत में अलग-अलग तिथि को वार्ड वाइज वैक्सीनेशन सेंटर का आयोजन किया गया है जिसमें स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे लेकिन हम सभी शिक्षक अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने पोषक क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ग्रामीणों से मिलकर कोरोना से संबंधित जानकारी देंगे एवं उन्हें वैक्सीनेशन लेने के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचाने का भी कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है सभी शिक्षक अपने दायित्व का निर्वाह करते स्वास्थ्य कर्मियों को भरपूर सहयोग हमारे शिक्षक करेंगे।