रमना :
रमना थाना क्षेत्र से गुजरी एनएच 75 सड़क पर गुरुवार के शाम करीब सवा सात बजे परसवान गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं |
मौके पर पहुंचे रमना थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, रैनसन बाखला, सुनील रजवार व जवानों और ग्रामीणो के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में भर्ती कराया गया जहां सभी चिकित्सक एसके रवि के द्वारा किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया |घायलों मे शामिल वर्षीय शेखर कुमार 24 वर्ष ,ओमप्रकाश 40 वर्ष, रामनाथ सिंह 45 वर्ष, चंपा देवी 40 वर्ष व जितनी देवी 60 वर्ष शामिल हैं |मेदनीनगर से इलाज कराकर सभी लोग बोलेरे से सोनभद्र के महुली स्थित अपने घर वापस हो रहे थे इसी दौरान परसवान गांव के समीप सड़क पर पहले से खड़ा एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बोलेरो टकरा गई |