बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल पदाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार की रात एन एच 75 पर छापेमारी अभियान चलाकर बालू लदे 23 ट्रक को पकड़ा है।ट्रक पकड़े जाने की खबर से बालू कारोबारियों में हड़कम्प मच गया।
ट्रक पकड़े जाने की भनक लगते ही ट्रक चालक इधर उधर ट्रक खड़े कर फरार हो गये थे।सभी बालू लदे ट्रक विभिन्न बालू घाटों से बालू लेकर सीमावर्ती उतर प्रदेश जा रहे थे।गुरुवार को एसडीओ ने इसकी जानकारी खनन पदाधिकारी को दिया।एसडीओ द्वारा पकड़े गये सभी ट्रकों का माप तौल व कागजात की जांच खनन पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।इस सम्बंध में एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न घाटों से बालू अबैध रूप से उत्तरप्रदेश भेजने की सूचना मिली थी।
जिसे लेकर छापेमारी की गई।खनन पदाधिकारी चालान व ओवरलोड की जांच कर रहे है।गलत पाये जाने पर कार्रवाई किया जायेगा।जिला खनन पदाधिकारी नन्द देव बैठा ने बताया कि गाड़ियों का माप तौल किया जा रहा है तथा चलान मिलाया जा रहा है।ट्रक चालकों के फरार होने के कारण चालान मिलान में देरी हो रही है।