भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना मे गुरुवार को पुलिस अधीक्षक गढ़वा के आदेश पर महिला हेल्प डेस्क का शुरुआत किया गया।
जिसमे महिला पुलिस कर्मी सिमा कुमारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है ताकि महिला अपनी समस्याओं को निडर होकर बता सके और दोसियों के ऊपर त्वरित कार्यवाई हो सके। जिस से आय दिन हो रहे महिला पर अपराध की घटनाओं में कमी लाए जा सके। इस मौके पर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो, ए एस आई फिलिप टोपनो, सहायक महिला आरक्षी सिमा कुमारी उपस्थित थे।