whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271882
Loading...


लूट कांड के तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , एक देसी कट्टा एवं मोटरसाइकिल बरामद

location_on भंडरिया access_time 16-Dec-21, 04:10 PM visibility 656
Share



लूट कांड के तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,
एक देसी कट्टा एवं मोटरसाइकिल बरामद


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया पुलिस ने लूट कांड के तीन अभियुक्त असगर अंसारी,सैफुल्लाह अंसारी, नौशाद अंसारी, को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है । इनके पास से एक देसी कट्टा और हौंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है । इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका सुदर्शन कुमार आस्तिक एवं भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस की जानकारी दी ।उन्होंने ने कहा कि बाडीखजुरी चर्च के पास सीएसपी केंद्र से मई माह में लूट कि गई थी। इस इसी लूट कांड का उद्भेदन करते हुए भंडरिया पुलिस ने इस लूट में शामिल तीनों को गिरफ्तार कर लिया है । तीनों भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी (च) गांव के रहने वाले हैं ।
इनके विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 53/ 2021 दर्ज की गई थी । अभियुक्त के विरुद्ध 392 सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं । उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा चोरी एवं लूट कांड के उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया था । इसी निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी । उक्त टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने इन तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त अपराध को स्वीकार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त असगर अंसारी की निशानदेही पर उसके पास से इस्तेमाल किए जा रहे एक देसी कट्टा एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चोरी डकैती लूट में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा ।
उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले बदमाश लोग सुधर जाए नहीं, तो उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा । इस मौके पर बडगड ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, मदगडी च ओपी प्रभारी चंद्रदेव सिंह ,पुलिस अवर निरीक्षक भंडरिया दीपक राणा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play