गढ़वा :
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के सालगा मोड़ के पास से पुलिस ने रेलवे के चोरी किए गए लोहा के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 2 क्विंटल चोरी का लोहा बरामद किया है ।साथ ही सवारी गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सलगा मोड़ पर गढ़वा में बिक्री के लिए रेलवे का चोरी किया हुआ लोहा सवारी गाड़ी पर लोड किया जा रहा है ।उक्त सूचना पर जब पुलिस ने आज सुबह 7:00 बजे छापामारी किया तो वहां से पुलिस ने लोहा चोर बरडीहा निवासी अखिलेश कुमार तथा सवारी गाड़ी के चालक आदर निवासी रोहित राम चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही सवारी गाड़ी भी जप्त कर लिया है।