भवनाथपुर :
अंग्रेजी शराब माफिया द्वारा नए वर्ष की जश्न मनाने को ले बड़े पैमाने पर नकली शराब का खेप भवनाथपुर के दुकानों मे पहुँच चुका है ।
नकली अंग्रेजी शराब काउंटर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो के प्रचुनिया के माध्यम से लोंगो को परोसने की चालू हो गया है ।
नाम नही छापने के शर्त पर लोंगो ने बताया कि आज कल जो अंग्रेजी शराब की दुकान है उसमें एक काउंटर से नकली शराब बेचा जा रहा है , जो जानलेवा भी तो हो ही सकता है साथ ही पीने का कोटा एक क्वाटर है पीते ही नशा कुछ देर में उतर जा रहा है दुबारा उसे फिर पीना पड़ रहा है ।जब इसकी शिकायत शराब दुकान के काउंटर पर की जाती है तो शेल्स मैंन के द्वारा कहा जाता है कि ठंढी जायद होने के कारण शराब का नशा नही चढ़ रहा है।
यह सरकारी डिपू से शराब आता है ओर ओरिजनल है जहां आपको शिकायत करनी है कर सकते है बेचारे शराब के लती लोग इसकी शिकायत लोक लाज के डर से कही नही कर पा रहे है ।बताते चले के थाना क्षेत्र की आधा दर्जन ग्रामीण इलाका जिसमे भवनाथपुर में तीन दुकान ,मकरी ,चपरि ,पंडरिया ,कैलान ,अरसली के साथ सोन नदी पार बिहार तक सहित गांवों के किराना दुकान व पान दुकान अंडा दुकान में बेख़ौफ़ शराब का गोरख धंधा फल फूल रहा है ।लाजमी है कि इतने बड़े पैमाने पर प्रचुनिया के हांथो अगर शराब बिक्री की जा रही है ।जिसमे आर एस ,मेकड़ावल ,बीपी ,रम ,ब्लंडर ,सहित अंग्रेजी कई अंग्रेजी ब्रांड के शराब स्प्रिट वाली बिक रही है ।तो अस्थानिय प्रशासन व सम्बंधित उत्पाद विभाग के मिलीभगत से यह कारोबार सम्भव प्रतीत नही होता ।
बताते चले कि पूर्व में श्री बंशीधर नगर व रमुना में नकली शराब बनाने का स्प्रिट व तकनीक के साथ कारोबारी पुलिस के गिरफ्त में आ चुके है प्रसाशन अगर समय रहते नही सचेत होती है तो उक्त नकली स्प्रिट वाली शराब माफिया बेचने में लाखों के वारा न्यारा करने में सफल रहेंगे जिससे लोंगो के जेब भारी होने के साथ साथ स्वास्थ पर भी असर पड़ेगा ।