गढ़वा :
गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के द्वारा पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को जिला फुटबॉल संघ का संरक्षक बनाया गया है। गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जे खान उपाध्यक्ष धर्मराज भारती शैलेंद्र पांडे सलीम जाफर वॉलीबॉल के राष्ट्रीय कोच अरुण तिवारी ने उनके आवास पर मिलकर सहमति प्राप्त किया।
श्री तिवारी को जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक बनाए जाने पर फुटबॉल संघ के सचिव ओम प्रकाश यादव सह सचिव सुनील कुमार कोषा अध्यक्ष संजय प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य विनोद यादव ब्रजेनद्र चौधरी लक्ष्मण राम जेपी यादव हिरामुनी जंप रोप संघ के सचिव रीना बाड़ा कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे खो-खो संघ के सचिव विक्रम ठाकुर हॉकी संघ के सचिव संजय प्रसाद यादी ने बधाई दी है संरक्षक बनाए जाने पर श्री तिवारी जी ने कहा कि गढ़वा जिला में खेल का विकास करने हेतु हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा।