whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275112
Loading...


आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तेनार में शिविर आयोजित

location_on मेराल access_time 15-Dec-21, 05:04 PM visibility 659
Share



आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तेनार में शिविर आयोजित


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : झारखंड सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का अच्छादित करने को लेकर बुधवार को मेराल प्रखंड के तेनार पंचायत सचिवालय परिसर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार उत्तरी जीप सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली अंसारी मुखिया अर्चना देवी पंचायत सचिव दीपक चंचल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम का संचालन बीटीएम अजय साहू ने किया मौके पर प्रखंड प्रमुख श्री कुशवाहा ने झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके द्वार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार स्वयं आपके क्षेत्र में आकर आपके विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है आप लोगों को भी आगे आकर सभी योजनाओं का लाभ लेना होगा जिप सदस्य प्रतिनिधि अतहर अली ने कहा कि सरकार आपके द्वार चल कर आई हुई है आप सभी अपनी समस्याओं को निसंकोच भाव से इस शिविर के माध्यम से निदान करवा सकते हैं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेंशन से संबंधित समस्याओं को दूर करते हुए एकल पेंशन सहित 60 वर्ष की उम्र होने पर सभी वृद्ध को पेंशन देने की सरकार ने घोषणा किया है।
इस शिविर में विभिन्न विभाग का स्टॉल से लगभग 1700 आवेदन प्राप्त हुए जल्द ही इसका निष्पादन किया जाएगा। इस शिविर में योजनाओं का लाभ लेने हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुखिया पति राजा प्रियदर्शी सिंह रमाकांत गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play