whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275201
Loading...


पटेल चौक पर लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

location_on खरौंधी access_time 15-Dec-21, 05:02 PM visibility 659
Share



 पटेल चौक पर लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि पर  दी गई श्रद्धांजलि


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि प्रखंड के चौरिया गावँ स्थित पटेल चौक पर बुधवार को मनाई गई।31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाता है। प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान,उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, प्रखंड विकाश पदाधिकारी गणेश महतो, थाना प्रभारी अभय कुमार समेत कई नेताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपप्रमुख सह कुर्मी समाज के नेता गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल की देशभक्ति पूरे राष्ट्र को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। सरदार वल्लभभाई पटेल देश की 562 रियासतों का विलय करवाकर अखण्ड भारत का स्वप्न साकार करने वाले, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने कहा की ‘राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की जो ज्योत लौहपुरुष ने प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा भावी पीढिय़ों को राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करती रहेंगी। देश की प्रगति और उन्नति के लिए हम सब साथ कदम बढ़ाएं। प्रखंड विकाश पदाधिकारी गणेश महतो ने कहा की ‘एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है, जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है। आपके सिद्धांत हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। थाना प्रभारी अभय कुमार,जेएसआइ उत्तम कुमार गुरु ने भी लौह पुरुष पटेल को नमन करते हुए कहा ‘देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्र भारत के ब्यक्ति थे।
उनके आदर्श और सिद्धांत हमें देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।इस मौके पर ग्रामीण शिवकुमार चौधरी, धनंजय पटेल,प्रहलाद चौधरी,नागनाथ चौधरी, बैजनाथ चौधरी,रविन्द्र चौधरी,कृष्णा चौधरी,किशुन चौधरी,हरिहर राम,मिथलेश राम,अजय पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play