गढ़वा :
गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने तिवारी मरहटिया में दुबे मरहटिया पैक्स का उद्घाटन किया ।
. उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित अतिथियों को बुके देकर प्रारंभ किया गया. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ संबोधन प्रारंभ हुआ. लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विगत वर्ष एफसीआई के माध्यम से ध्यान क्रय करने में घोर लापरवाही बरती गई थी जिसमें किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. किसानों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष पैक्स के माध्यम से धान क्रय करने का निर्णय सरकार ने लिया है जिसका शुभारंभ आज तिवारी मरहटिया गांव से हो रहा है. गढ़वा जिले में लगभग 70% लोग खेतीबारी पर निर्भर है और किसानी उनका मुख्य पेसा है।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1940 तथा बोनस के रूप में ₹110 का प्रावधान किया है इस तरह से साधारण धान पर हेमंत सोरेन की सरकार किसानों को कुल ₹2050 प्रति क्विंटल एमएसपी दे रही है। ग्रेड ए के धान पर ₹1960 का न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा ₹110 बोनस को मिलाकर कुल ₹2070 प्रति क्विंटल का प्रावधान किया गया है। पहले धान की राशि का भुगतान रिवाल्विंग फंड के माध्यम से किया जाता था जिसमें किसानों को धान का मूल्य मिलने में काफी समय लग जाता था लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने इस बार किसानों को धान की राशि हाथों-हाथ देने का प्रावधान किया है तथा पैक्स में धान देने के 2 दिनों के अंदर किसानों के खाते में न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए क्रियाशील है बहुत जल्द सोन कनहर परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। यह परियोजना अभी पाइपलाइन में है धरातल पर उतरते ही जिले के सभी जलाशय, आहर-पोखर, डैम बारहो महीने पानी से भरा रहेगा तथा किसानों को सिर्फ प्राकृतिक सिंचाई पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सोन नदी से पानी को लिफ्ट कर जिले के सभी जलाशय तक पहुंचाया जाएगा, इससे जिले में सभी तरह के फसलों की बुवाई-कटाई संभव हो जाएगी। किसानों के लिए राज्य सरकार ने पचास हजार रुपए तक के ऋण माफी योजना चलाई है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। गांव हरा-भरा रहे, पर्यावरण को लाभ हो तथा किसानों की बगवानी को ध्यान में रखते हुए सरकार की हरित क्रांति योजना भी किसानों को काफी लाभान्वित कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मुरली श्याम तिवारी ने किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एम राजेश्वरम, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अनिता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि बदरूद्दिन अंसारी, उप प्रमुख मुनेश्वर तिवारी, पंचायत समिती सदस्य अनुज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, एमओ सह अंचलाधिकारी मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, अनीता दत्त, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, सचिव अजय ठाकुर, झामुमो नेता सह तिलदाग पंचायत के अरूण दुबे, चुनमुन दुबे, रविंद्र तिवारी, दयानंद तिवारी, उमेश सिंह, त्रिलोकी तिवारी, गिरजा तिवारी, अभिषेक मेहता, रंथा नायक, सदाब खान, पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी मौजूद थे।