कांडी :
कांडी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को एन एम ओ पीएस प्रांतीय संघ झारखंड के आवाहन पर प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मियों ने सत्र 2004 के बाद सभी नियुक्त सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन लागू कराने की मांग को लेकर सरकार की घोषणा को पूरा कराने हेतु एकजुटता का परिचय देते हुए विरोध किया ।
साथ ही अब बहुत हुआ इंतजार वादा पूरा करो सरकार स्लोगन वाले बैज लगाकर झारखंड सरकार का विरोध किया इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी प्रधान लिपिक विजय राम पंचायत सेवक संजय कुमार ठाकुर परमानंद राम सुदर्शन राम राजेंद्र राम रामाशीष राम मोहम्मद यकीफ बाल विकास प्रवेशिका संध्या देवी उपेंद्र कुमार के अलावे अन्य कई कर्मी मौजूद थे।