whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277586
Loading...


चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल में हुआ 45 लोगों का स्वास्थ्य जाँच

location_on गढ़वा access_time 15-Dec-21, 04:28 PM visibility 662
Share



चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल में हुआ 45 लोगों का स्वास्थ्य जाँच


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल में हुआ 45 लोगों का स्वास्थ्य जाँच चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल, गढ़वा के परिसर में हृदय, मधुमेह, नस एवं लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ पी के वर्मा ने लगभग 45 मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, माइग्रेन, पैरालिसिस, साइटिका, गठिया, लम्बर एंड सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, जोड़ों में दर्द, छाती में दर्द, नींद न आना, घबराहट, गैस्ट्राइटिस जैसी कई विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल थे। डॉ वर्मा ने कहा कि एक खास बीमारी बेल पाल्सी अर्थात फेशियल पैरालिसिस (लकवा के कारण चेहरा टेढ़ा होना) है जिसका खतरा ठंड में ज्यादा होता है। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज के मरीजों और गर्भवती महिलाओं में बेल्स पाल्सी का जोखिम अधिक होता है।
परिवार में पहले से किसी को है तो अन्य सदस्यों को भी हो सकती है। कई तरह के लकवा मरीज आते हैं जिसमें फेशियल पैरालिसिस आमतौर पर देखने को मिल जाता है, जिसमें मुँह टेढ़ा हो जाता है, मुँह नहीं खुलता है, आवाज लड़खड़ाने लगती है और कभी कभी तो आवाज बिल्कुल बंद हो जाती है। अगर सही समय पर यानी साढ़े चार घण्टों के अंदर इलाज शुरू हो जाये तो पूरी तरह ठीक हो जाती है। जैसे जैसे इलाज में देरी होगी ठीक होने में उतना ही ज्यादा समय लग जाता है। कभी कभी तो ठीक भी नहीं हो पाता है। फेशियल पैरालिसिस के अलावा सभी तरह के लकवा एवं नस सम्बंधित बीमारियों में फिजियोथैरेपी एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति काफी लाभदायक हो रहा है। बीमारियों से बचने के लिए ठंड से बचने की जरूरत है, गर्म पानी एवं भोजन का सेवन करें, गर्म कपड़े पहने।
शरीर को वार्म-अप के लिए व्यायाम करना जरूरी है लेकिन मौसम को देखते हुए, क्योंकि उच्चरक्तचाप, हाईपोथोर्मिया, नस में संकुचन जैसी कई बीमारियों का कारण ठंड हो सकता है। वहीं हॉस्पिटल संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हूँ। जिला मुख्यालय में पंचकर्म एवं लकवा हॉस्पिटल खुलने से मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। क्योंकि मरीजों को आवागमन में परेशानी न हो। आईसीयू, फिजियोथेरेपी, पंचकर्म जैसी सुविधा होने से लकवा के मरीज बहुत जल्द ठीक हो रहे हैं। मौके पर संजय दुबे, शिवकुमार दूदून, बिस्मिला अंसारी, फैयाज अंसारी, रिसेप्शनिस्ट रीना गुप्ता, लैब टेक्नीशियन अंजलि कुमारी, प्रियंका यादव, अमरजीत चौधरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play