गढ़वा :
-बालक एवं बालिका गढ़वा जिला जूनियर वॉलीबॉल टीम आज सुबह अंतर जिला प्रतियोगिता जो 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होना प्रस्तावित है, में भाग लेने के लिए डाल्टनगंज के लिए प्रस्थान किया।
टीम को जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ,ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ,विधायक खेल प्रतिनिधि धीरज दुबे, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक, सचिव ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडे, श्याम नारायण पांडे ,कृष्णा पाल ,शैलेश सिन्हा ,विवेक तिवारी,अशोक कुमार,पंकज पांडेय, सह सचिव डब्लू दुबे ,पंकज मिश्रा ,कार्यालय सचिव संजीव पांडे, अरविंद दुबे, आशुतोष चौबे ,ओमप्रकाश चौबे , तमाम खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी है।