गढ़वा :
_
आज मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आज तीसरा दिन पहला मैच कांडी और बरगढ़ के बीच खेला गया जिसमें बरगढ़ टीम ने कांडी को 1-0 से हरा दिया वहीं दूसरा मैच नगर और चिनिया के बीच खेला गया जिसमें चीनिया ने नगर उंटारी को 1-0 से पराजित किया।
आज का तीसरा मैच डंडई और रमकंडा के बीच खेला गया जिसमें रामकंडा ने डंडई को भी 1-0 से हरा दिया और चौथे मैच रमकंडा और मंझिआंव के बीच खेला गया जिसमें रामकंडा ने मंझिआंव को 3-0 से हराया। आज के मुख्य अतिथि गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर थें। इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रभारी शैलेंद्र पाठक गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार एवं इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थें जिसमें मुख्य रुप से अरविंद कुमार अरविंद दुबे खुर्शीद आलम प्रभात रंजन तिवारी लल्लन पहलवान अभय सिन्हा उपेंद्र राम जय राम नीलकंठ सिंह आदि उपस्थित थें।