whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280196
Loading...


मध्य विद्यालय चौरिया में विद्यालय प्रबंध समिति गठित ,बैजनाथ पटेल बने अध्यक्ष

location_on खरौंधी access_time 14-Dec-21, 05:30 PM visibility 672
Share



 मध्य विद्यालय चौरिया में विद्यालय प्रबंध समिति गठित ,बैजनाथ पटेल बने अध्यक्ष


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के उ0 मध्य विद्यालय चौरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव पर्वेक्षक अमरेश कुमार राम एवं उदेश पासवान के देख रेख में ग्रामीणों के उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने नियम संगत पहले 12 सदस्यों का चयन अभिभवकों में से किया गया। इसके बाद पर्वेक्षक के द्वारा 12 सदस्यों को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, संयोजिका का चयन के लिये कहा गया। जिसमें बैजनाथ पटेल को अध्यक्ष बनाया गया । जबकि राधिका देवी को उपाध्यक्ष एवं कलावती देवी को संयोजिका का चयन किया गया। आपको बताते चले की उ0 मध्य विद्यालय चौरिया में विद्यालय प्रबंधन चुनाव के लिये दो बार तिथि निर्धारित किया गया था लेकिन आपसी विवाद के वजह से चुनाव संपन्न नही हो सका था।
जिसे लेकर शिक्षक चिंतित थे। इधर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त हुआ कि उ0म0विद्यालय चौरिया में दो सरकारी शिक्षक एवं पांच पारा शिक्षक है इसके बाद भी चुनाव संपन्न में कठिनाई हो रहा था। लेकिन मंगलवार को बीईईओ के द्वारा चुनाव कराने के लिये तिथि निर्धारित किया गया था। और आज दोनों सरकारी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं थे विद्यालय पारा शिक्षकों के भरोसे था पारा शिक्षक ने पर्वेक्षक एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर एवं चुनाव का नियम को बताते हुये चुनाव संपन कराया । जिससे विद्यालय के शिक्षकों के ऊपर ग्रामीणों के द्वारा कई सवाल खड़े हो रहें है। उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी,राकेश चौधरी,राजकुमार निराला,भगड़ू ठाकुर,विनोद ब्यास पटेल,मिथलेश कुमार राम,बसंत राम,किशुन चौधरी,कबूतरी देवी,पनपती देवी,शीलवंती देवी सहित कई लोग उपस्तित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play