रमना :
रमना थाना क्षेत्र केे सपही गांव की एक महिला ने बनखेता गांव निवासी सत्येंद्र बैठा पर घर में घुसकर डरा धमकाकर बलात्कार करने की प्राथमिकी मंगलवार को थाना में आवेदन देकर कराया है।
आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी सुधांशु कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी सत्येंद्र बैठा को पुछताछ के लिए थाना लाया गया है। साथ ही महिला को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज दिया गया। भुक्तभोगी महिला द्वारा थाना में दर्ज कराये गये प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार की शाम सात बजे वह घर में अपने दो बच्चों के साथ अकेली थी। उसके पति घर पर नहीं थे। इसी दौरान बनखेता गांव निवासी सत्येंद्र बैठा उसके घर में घुसकर जान से मारने के लिए डरा धमका कर मेरे साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद पति के घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मेरे पति ने सत्येंद्र बैठा को फोन कर घटना के बारे में बात करने लगे। इस दौरान सत्येन्द्र बैठा ने गाली गलौज करते हुए मेरे पति व देवर को गोली मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने कहा कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेजा गया है।