whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281124
Loading...


अपराध नियंत्रण में गढ़वा पुलिस नाकाम,बेखौफ चोरों ने 4 घंटे तक दुकान में की चोरी, सीसीटीवी में कैद है सारा नजारा

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-21, 04:47 PM visibility 683
Share



अपराध नियंत्रण में गढ़वा पुलिस नाकाम,बेखौफ चोरों ने 4 घंटे तक दुकान में की चोरी, सीसीटीवी में कैद है सारा नजारा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस की नाकामी के कारण चोरों का हौसले बुलंद है। इसका जीवंत मिसाल बाबा कमलेश टेक्सटाइल कपड़ा दुकान में घटी चोरी की घटना है। क्योंकि इस चोरी की घटना में शामिल चोर 4 घंटे तक आराम से चोरी की घटना को अंजाम देता रहा और इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। ऐसे में पुलिस के रात्रि पेट्रोलिंग के दावे भी पूरी तरह से जहां एक और खोखला साबित हो रहा है। वहीं जग जाहिर है कि अपराध पर नियंत्रण में गढ़वा पुलिस की रुचि नहीं है। बाबा कमलेश के कपड़ा दुकान में लगे सीसीटीवी से यह साफ हो गया है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा चोर कितना इत्मीनान था कि वह 4 घंटे तक आराम से बेफिक्र होकर चोरी करता रहा। वैसे भी जिस हिसाब से चोरी की यह घटना घटी है, उससे 52 दिन पूर्व किट्टू परी जेवर दुकान में घटी 50 लाख की आभूषण चोरी की घटना में शामिल चोर के ही हाथ होने का संकेत दे रहा है।
तात्पर्य कि यदि गढ़वा पुलिस आभूषण चोरी की घटना में शामिल अपराधियों का भंडाफोड़ कर दी होती तो यह दूसरी ताजा घटी वारदात सामने नहीं आता। विदित हो कि शहर के मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पीछे बाबा कमलेश टेक्सटाइल कपड़ा दुकान में रविवार की रात चोरों ने 12 लाख 93 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। भुक्तभोगी कमलेश अग्रवाल ने इसकी सूचना गढ़वा थाना को दिया। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार दल बल के साथ दुकान में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाना प्रभारी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंघाला। चोरी की सूचना मिलने के बाद सुबह में दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीसीटीवी कैद तस्वीर में चोर दुकान के दीवार व गेट ग्रिल का सहारा लेकर तीन मंजिला पर पहुंचा।
तीन मंजिला पर पहुंचने के बाद चोर ने लोहे का गेट को काटकर रात 12: 28 बजे दुकान में प्रवेश किया। दुकान में प्रवेश करने के बाद चोर कैस काउंटर पर लाकर काउंटर में रखे 12 लाख 93 हजार रुपये निकाल आसानी से दुकान के बाहर सुबह 4:54 बजे निकल गया। चोर पैसा चुराने के बाद ऊपर से ही पहले अपना बैग को बाहर फेंका। बैग फेंकने के बाद एक रस्सी को गिराया। बैग फेंकने के बाद चोर करीब 20 मिनट के बाद दुकान से बाहर निकला। दुकान से बाहर निकलने के बाद चोर आसानी से बैग को उठाया और पास के एक गली में जाकर कपड़ा बदला और वहां बैग लेकर मेन रोड में निकल गया। बाबा कमलेश कपड़ा दुकान के प्रोपराइटर कमलेश अग्रवाल ने कहा कि सोमवार की सुबह में स्टाप ने दुकान खोला तो देखा की कैश काउंटर का ताला तोड़ा हुआ हैं।
स्टाप ने इसकी सूचना मैनेजर को दिया। मैनेजर लाकर देखा तो कैश काउंटर में पैसा नहीं हैं। मैनेजर ने इसकी सूचना मुझे दी। सूचना मिलने के बाद दुकान में पहुंचा तो देखा की सिर्फ कैश काउंटर से 12 लाख 93 हजार की चोरी हुई हैं। इधर इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर को देखा गया है जो, आसानी से दुकान में घुसा हैं और दुकान से बाहर भी निकला है। इधर 20 अक्टूबर को रांकी मोहल्ला स्थित किट्टू परी जेवर दुकान में 50 लाख रुपये की चोरी हो गई थी। घटना के 52 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उक्त मामला का पर्दाफाश नहीं कर की हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play