whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281180
Loading...


खेल खेल के दौरान करंट से 2 बच्चे हुए गंभीर, पुजारियों ने शिव मंदिर में किया पूजा, एसडीओ ने सड़क चीनी का लिया जायजा, वन विभाग ट्रैक्टर किया जप्त

location_on भवनाथपुर access_time 13-Dec-21, 07:14 PM visibility 671
Share



खेल खेल के दौरान करंट से 2 बच्चे हुए गंभीर, पुजारियों ने शिव मंदिर में किया पूजा, एसडीओ ने सड़क चीनी का लिया जायजा, वन विभाग ट्रैक्टर किया जप्त


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी मनीष वर्मा पिता सदन वर्मा उम्र 6 बरस एवं रोहित कुमार वर्मा पिता अजय कुमार वर्मा उम्र 7 बरस जो कधवन निवासी हैं खेल खेल में सोमवार को एगारह हजार बिजली तार में रस्सी बांध के फेंकने के दरमियान लाइन के संपर्क में आ जाने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घायलवस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास के द्वारा उन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है।। पुजारियों ने शिव मंदिर में किया पूजा भवनाथपुर भारतीय जनता पार्टी भवनाथपुर मंडल ईकाई के द्वारा प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर "दिव्य काशी-भव्य काशी" कार्यक्रम के तहत भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में 11 पुजारियों के द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में "भव्य काशी दिव्य काशी नव्या काशी " के तहत भवनाथपुर स्थित ब्लॉक् शिव मंदिर के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिन के 10.30बजे से प्रारम्भ हुआ l इस कार्यक्रम में क्षेत्र विद्वान पंडितो श्री राम सरकार, घनश्याम मिश्र, सुनील मिश्र, भगवान देव मिश्र, आशुतोष मिश्र, ललन मिश्र, शैलेश चौबे, ब्रजेश चौबे, विनय चौबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजा पाठ की गई,तदोपरान्त सभी पुजारियों को अंग वस्त्र और द्रव्य देकर मंडल के पदाधिकारी और विधायक प्रतिनिधि भानू गुप्ता, विपिन चौबे,सुनील सिंह और सोना किशोर यादव ने सम्मानित किया l साथ ही मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेताओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया सम्मानित होने वालो में जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कु यादव, मनोज पहड़िया, मनोज सिंह, इंद्रदेव यादव, सरिता विश्वकर्मा, संगीता गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह, जगन्नाथ सेठ, सूर्यदेव राउत, अनिल चौबे, भरीगुण ठाकुर, मनोहर विश्वकर्मा, संजय यादव, मुना भूया, सुनील पासवान, निरंजन पाठक, अशोक गुप्ता, रवि पाल, शम्भू सेठ, दिलीप पासवान, उदय गुप्ता, कोदू विश्वकर्मा, आत्मा नन्द विश्वकर्मा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता और नेता तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए l इससे पूर्व संध्या पर भाजपाइयों के द्वारा शिव मंदिर की साफ सफाई की गई थी।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने वाराणसी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदीजी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सुना l गोदाम में रखे सड़े चीनी का एसडीओ ने किया मुआयना भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर एसडीओ आलोक कुमार ने सोमवार को भवनाथपुर अनाज गोदाम में रखे सड़े चीनी का जांच किया ।जांचों उपरांत उन्होंने बीडीओ सह एमओ मुकेश मछुवा व जीएम रामनाथ चौधरी से चीनी के आवंटन वितरण व अब तक गोदाम में रखे स्टॉक के कारण की जानकारी प्राप्त किया साथ ही ट्रक से उतर रहे चावल का कांटा से मापी कराकर जानकारी प्राप्त किया जो बिल्कुल सही पाया गया ।जिस पर जीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे गोदाम का पदभार कुछ दिन पूर्व मिला है गोदाम में रखे खराब चीनी वर्ष 18 का अंत्योदय मद का पड़ा हुआ है जिसका कारण भवनाथपुर से कानडी प्रखण्ड में काट कर 16 अलग हुए पँचायत के डीलरों के अंत्योदय मद लाभुकों के बीच वितरण होना था कुल 736 किंवटल चीनी में से 135 किंवटल का वितरण हो चुका है ।
जबकि उसके बाद का आवंटित चीनी सही सलामत है ।एसडीओ ने बीडीओ को सभी जानकारी प्राप्त कर अविलम्ब जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है ।साथ ही उन्हीने डोर स्टेप डिलेवरी व डीलर के द्वारा लाभुकों के अनाज वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर सम्बंधित लोंगो पर करवाई करने की चेतावनी दिया । 4 स्कूली छात्राएं हुई घायल केतार थाना क्षेत्र मोंटगवां गांव के समीप तेज रफ्तार कार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर टेंपू के पलट जाने से उसपर सवार चार स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ईलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज किया जा रहा है।
घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के कुपा निवासी पूजा कुमारी उम्र 15 वर्ष पिता बिरेंद्र प्रजापति तथा किरण कुमारी 14 पिता राजेंद्र राम, रिंकी कुमारी उम्र 14 वर्ष पिता बुधन राम और प्रियंका कुमारी उम्र 16 पिता नरेश राम सभी केतार के चेचरिया गांव निवासी का नाम शामिल है। आपको बता दें कि सभी स्कूली छात्रा टेंपू पर सवार होकर कुपा और चेचरिया गांव से भवनाथपुर गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने आ रही थी,टेंपू पर चालक समेत 15 छात्र-छात्रा सवार थे अवैध पत्थर लोड करने के दौरान वन विभाग ने ट्रैक्टर को किया जप्त भवनाथपुर गढ़वा बनसानी सुरक्षित वन क्षेत्र के बरवारी पहाड़ से अवैध रूप से पत्थर लोड करते एक ट्रेक्टर को भवनाथपुर वनकर्मियों के द्वारा देखा गया।
जैसे ही वनकर्मियों पर ट्रेक्टर ड्राइवर की नजर पड़ी वैसे ही ट्रेक्टर ड्राइवर पत्थर अनलोड कर भाग गया।वनकर्मियों द्वारा ट्रेक्टर को घटनास्थल पर जब्त कर क्षेत्र कार्यालय परिसर ले आया गया।इसट्रेक्टर मालिक मनोज कुमार यादव पिता स्व.बालमुकुंद यादव ग्राम बनसानी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के सुसंगत धाराओं के तहत वनवाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कार्रवाई में वन क्षेत्र पदाधिकारी के अलावा अनिल कुमार गिरी प्रभारी वनपाल,ओम प्रकाश उरांव प्रभारी वनपाल,सचित कच्छप वनरक्षी, दयाशंकर सिंह वनरक्षी एवं निशांत कुमार पप्पू वनरक्षी थाना के ए एस आई फिलिप्स टोपनो शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play