केतार :
केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत दासिपुर गांव के मोटनगवा अदहवा ढोडे के पास सोमवार की सुबह 8बजे के करीब तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलटने से आधा दर्जन स्कूली छात्रा समेत आठ लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पू कूपा गांव से सवारी लेकर केतार की ओर जा रहा था इसी क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पू में सवार गर्ल स्कूल एवं शांति निकेतन में पढ़ने को जा रही छात्रा पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिंकी कुमारी, गंभीर रूप से घायल हो गई

वही इस दुर्घटना में पुष्पा कुमारी, किरण कुमारी,अभिसा कुमारी, वन्दना कुमारी, पुष्पलता कुमारी, गुंजन विश्वकर्मा, उज्ज्वल कुमारी, खुशबु कुमारी, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक कमल सैनी के द्वारा स्वास्थ्य उपचार किया जा रहा था।
सूचना पाकर केतार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।