गढ़वा :
गढ़वा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवम भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिव्या काशी भव्य काशी बाबा विश्वनाथ के सुंदरीकरण कॉरिडोर का उद्घाटन आज किया जा रहा है उसी कार्य के तहत नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में वार्ड नंबर 16 संगत मोहल्ला शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूजन कार्य एवं मोदी के द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम को आम जनता के बीच सीधा प्रसारण दिखाने का कार्य किया गया।
भारत में बरसों से लंबित मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में थी उसे आदरणीय नरेंद्र मोदी के द्वारा उसे भव्य रूप देकर उसका सुंदरीकरण कर सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए एक अनूठी पहल किया गया पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय हर समय हिंदू धर्म को अघात पहुंचाने का कार्य किया गया हिन्दू धर्म को दबाने का काम किया है और कभी भी मंदिर निर्माण और मंदिर सुंदरीकरण के लिए सोचा ही नहीं आज उसी कड़ी में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार जो कांग्रेस गठबंधन की हुई है यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है आम जनता त्रस्त है किसी प्रकार का लाभ लोगो को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है चाहे स्वास्थ, शिक्षा रोजगार का क्षेत्र बेरोजगार को नौकरी देने की बात हो विधवा पेंशन विकलांग पेंशन पारा शिक्षक की स्थाई की बात हो सिर्फ लोगों से छलावा करने का काम यह सरकार कर रही है लेकिन
जिसके सोच ईमानदार हो तो उनके काम दमदार होते हैं उसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री और केंद्र की सरकार पूरे भारत में विकास का जाल बिछाए हुए हैं लोगों को हर क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने का कार्य कर रही है कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नगर मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा उपाध्यक्ष बंधु राम कार्यसमिति सदस्य मोनू कश्यप आनंद कुमार राजन सोनी पवन कुमार अंकित कश्यप शुनिल कुमार हुलास महतो राम कुमार सोनी रमेश कुमार जिला कार्यसमिति
सदस्य कैलाश कश्यप अल्पसंख्यक लातेहार प्रभारी अनवर शाह अन्य महिलाएं उपस्थित थी।