गढ़वा : पिछले दिनों गठित किए गए गढ़वा जिला फुटबॉल संघ को ले विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मामले में नवगठित फुटबॉल संघ पर सवाल करते खड़ा कर लेते हुए जे खान ने कहा है कि गढ़वा जिला फुटबॉल संघ की मान्यता 10 नवंबर 2021 को हीं मिल चुकी है। दैनिक समाचार में प्रकाशित समाचार के माध्यम से देखने को मिला कि गढ़वा जिला में एक और फुटबॉल संघ का गठन किया गया है। जबकि पिछले माह 10 नवंबर 21को गढ़वा जिला फुटबॉल संघ का मान्यता झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा मिल चुका है।
झारखंड राज्य में फुटबॉल खेल का निष्क्रियता को देखते हुए गढ़वा जिला में लीग कमिटी झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा बनाया गया तथा कमेटी के माध्यम से जिले में 28 फुटबॉल क्लब का रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा करा कर फुटबॉल लीग मैच का सफल आयोजन गढ़वा जिला में अक्टूबर 2021 में कर लिया गया था।
तत्पश्चात झारखंड फुटबॉल संघ के आदेशानुसार गढ़वा जिला में जिला फुटबॉल संघ का गठन दिनांक 7 नवंबर 21 को बैठक आयोजित कर झारखंड फुटबॉल संघ के सह सचिव दिलदार अंसारी के उपस्थिति में कर लिया गया, जिसमें गढ़वा जिला के आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी क्लब के
अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।
इस बैठक में सर्व समिति से अध्यक्ष जुनाहुद्दीन खान, उपाध्यक्ष धर्मराज भारती, सचिव ओम प्रकाश यादव, सह सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य विनोद यादव, लक्ष्मण राम, बृजेंद्र चौधरी एवं जेपी यादव का चुनाव किया गया है, जिस कमेटी की मान्यता झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा 10 नवंबर को ही प्राप्त हो चुकी है।
इस अवसर पर कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे, जंप रोप संघ के सचिव रीना बड़ा, अंबेडकर क्लब के अध्यक्ष धर्मराज भारती, गढ़वा टाउन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष आनंद यादव, परिहारा क्लब के सचिव विजय सिंह, रंका क्लब के सचिव बृजेंद्र चौधरी, ताज स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जे खान, चिरका स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, नगर उंटारी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष संजय प्रसाद, भवनाथपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सुनील कुमार, चिनिया के स्पोर्ट्स क्लब के सचिव विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।