मेराल :
थाना क्षेत्र के रामबांध गांव में बीती रात्रि गरीबी और बीमारी से परेशान एक मजदूर की पत्नी 4 नाबालिक बच्चों की मां ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। रविवार को मेराल थाना पुलिस ने मृतका के शव को अंत्य परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार घटना बाना के रामबांध टोला के कुलदीप उरांव की पत्नी सुनीता देवी 28 वर्ष रविवार को घर में अकेली थी। पति कुलदीप रोजी रोटी के लिए हैदराबाद मजदूरी करने गया है, उसके 5 वर्ष के दो जुड़वा सहित चार बच्चे हैं जो घर के बाहर खेल रहे थे, उसने दरवाजा बंद कर प्लास्टिक के रस्सी के सहारे अपने खपरैल घर के छप्पर में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाद में बच्चों के रोने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोल कर देखा तो महिला को फांसी से लटकता पाया, जिसकी सूचना तत्काल मेराल थाने को दी गई। मेराल पुलिस द्वारा शव को गढ़वा भेजकर अंत्यपरीक्षण कराया गया।