कांडी :
कांडी: प्रखंड के हरिगावां बस स्टैंड स्थित चितही पहाड़ पर नवजवान क्रिकेट क्लब के तत्वधान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह राजद नेता नरेश सिंह उपस्थित थे कमिटी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
समाजसेवी नरेश सिंह अपने कार्यकर्ताओं व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ खेल के मैदान में पहुंचे उपस्थित दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया साथ बैटिंग कर उन्होंने खेल का शुभारंभ किया इसके बाद देश के प्रथम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित साथ में अन्य निधन हुए सैन्य सैनिक अधिकारियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही 1 मिनट का मौन भी धारण किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कांडी व मझिआंव के बीच खेला गया वहीं कॉमेंटेटर के रूप में कमिटी के अध्यक्ष- बिपुल कुमार सिंह थे अंत में मझिआंव की टीम ने 32 रन से कांडी की टीम को हराया सैकड़ों दर्शकों की भीड़ लगी थी मौके पर कमिटी के सचिव शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह उपाध्यक्ष- पवन प्रजापति उपसचिव अभय कुमार उपकोषाध्यक्ष- सूरज पासवान, संचालक अमरेश चंद्र उर्फ गुड्डू व सुदर्शन तिवारी दीनानाथ प्रसाद हरिनाथ चंद्रवंशी प्रमोद बिहारी मिश्र डॉ. दिनेश पासवान धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह सुनंद कुमार राकेश कुमा पंकज मिश्रा विदेशी तातो अक्षयबर चंद्रवंशी रामबलेश्वर प्रजापति सहित काफी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।