गढ़वा : भंडरिया प्रखंड के बेहरखाडा ग्राम के कोरवा आदिम जनजाति 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर जेल भेजें पुलिस प्रशासन एवं पीड़िता को उचित इलाज समेत 10 लाख रुपए का मुआवजा सरकार दे। उक्त बातें नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं भारतीय जन मुक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष उमाशंकर बैगा ब्यास, विजय कोरवा केंद्रीय प्रवक्ता, सुरेश कोरबा गढ़वा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ परहिया, बिस्नाथ परहया, भुलन परहिया ( प्रदेश उपाध्यक्च) , अंगूरा देवी ( भारतीय महिला विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्षा) संयुक्ता पासवान सचिव, अनीता देवी पलामू जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से पीड़िता से मिलने के बाद बयान जारी कर कहा है।
उक्त लोगों ने कहा कि भट्ठा मालिक तबरेज आलम के बोलेरो के ड्राइवर राहुल यादव एवं साथी रामसेवक यादव को गिरफ्तार कर अविलंब पोस्को एक्ट के तहत जेल नहीं भेजा गया और ईट भट्ठा मालिक द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे ईट भट्ठा और बिना रजिस्ट्रेशन के आदिम जनजातियों को बहला-फुसलाकर नाबालिगों के साथ कार्य कराना दंडनीय अपराध है क्योंकि जो भी घटना घटी है ईट भट्ठा मालिक और उनके और मनचले ड्राइवर राहुल यादव एवं साथी रामसेवक यादव के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इसलिए यह पूरा मामला जांच का विषय है। इस पूरे घटना को ईट भट्ठा मालिक अपने दबंग साथियों के द्वारा पटाक्षेप कराने पर तुले हुए हैं। अगर इस तरह का कारवाई किया गया और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम सभी संगठन के लोग छः मुहान जाम करेगे इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।